रायपुर। छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जहां पूरे प्रदेश मेंं अपना परचम लहरा दिया है वहीं रायपुर नगर निगम से कांग्रेस का पत्ता साफ कर दिया है। महापौर के पद एक ओर जहां भाजपा की मीनल चौबे ने भारी मतों से जीत दर्ज की वहीं रायपुर नगर निगम के कुल 70 वार्डों में से बीजेपी ने 60 वार्ड जीत लिये तथा कांग्रेस के खाते में महज 07 वार्ड ही आये। बचे तीन वार्डो मे निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे आ गये है। नतीजों ने एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी को चौका दिया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के खेमें में जश्र का माहौल है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने एक ओर जहां कांगे्रस प्रत्याशी दीप्ती प्रमोद दुबे को एक लाख 53 हजार 290 वोटों से हरा दिया वहीं भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों ने निगम के कुल 70 वार्डो में से 60 वार्डो में कब्जा जमा लिया। कांग्रेस को सिर्फ सात वार्डो से ही संतोष करना पड़ा साथ ही तीन वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.