होम / दुर्ग-भिलाई / नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईव्हीएम मशीन तैयार
दुर्ग-भिलाई
-भारती विश्वविद्यालय एवं महिला आई.टी.आई में की गयी ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग
दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में मतदान में उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों की आज भारती विश्वविद्यालय एवं महिला आई.टी.आई में कमीशनिंग की गयी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। कमीशनिंग उपरांत 10 फरवरी को मतदान दलों को मतदान केन्द्र अनुसार सामग्री का वितरण कर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।
नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई का ईव्हीएम कमीशनिंग आज भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में तथा नगर पालिका निगम भिलाई-चरौदा तथा नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत धमधा/पाटन/उतई का कमीशनिंग महिला आई.टी.आई पुलगांव में किया गया। भारती विश्वविद्यालय पुलगांव नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई के लिए टेबल लगाए गये हैं। राउंडवार पृथक-पृथक निकायों का कमीशनिंग की गयी। महिला आई.टी.आई पुलगांव में नगर पालिका निगम भिलाई-चरौदा, नगर पालिका परिषद-कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत-धमधा/पाटन/उतई को मिलाकर कुल 102 वार्ड के लिए ईव्हीएम कमीशनिंग की गयी। प्रथम राऊड में नगर पालिका परिषदों के वार्ड का कमीशनिंग की गयी। इस अवसर जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, मास्टर टेªनर्स सहित नगरीय निकाय निर्वाचन में संलग्न समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.