दुर्ग-भिलाई

महिनों से जहां सफाई नहीं, वहां पहुंचा गैंग

68903022025111113img-20250203-wa0234.jpg

- हर पंद्रह दिन में वार्डो की सफाई गैंग से - आयुक्त मोनिका

Image after paragraph

रिसाली। निगम के प्रत्येक वार्डो में अब हर पन्द्रह दिन में बड़े स्तर पर सफाई कार्य किया जाएगा। इसकी शुरूआत सोमवार से की गई। आयुक्त मोनिका वर्मा ने मैत्री नगर और शक्ति विहार में चल रहे सफाई अभियान को देखा। उन्होंने सार्वजनिक नाली पर ढाले स्लैब और टाइल्स को हटाकर सफाई के निर्देश दिए। नाली के ऊपर लगाए 4 नग साइन बोर्ड को जब्त भी किया गया।

खास बात यह है कि मैत्री नगर मार्केट से लगे स्ट्रीट की नाली सफाई कई महिने से नहीं हुई थी। अधिकांश नाली मलबे से पट चुका था। जिसे आयुक्त की मौजूदगी में निकाला गया। उन्होंने सफाई मित्रों को निर्देश दिए कि लोगों को समझाईश दे कि नाली में पाॅलीथिन जैसे अन्य कपड़ा डाइपर पैड, को न डाले। आयुक्त ने इस दौरान पार्षद सुनंदा चंद्राकर और शक्ति विहार के पार्षद डाॅ सीमा साहू से वार्ड में सबसे ज्यादा गंदगी वाले क्षेत्र को चिन्हित करने कहा। साथ ही लोगों को जागरूक करने भी कहा।

-सख्ती से पेस आए...

निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि नाली सफाई में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करे। नाली के ऊपर स्लैब और टाइल्स लगे होने पर उसे तोड़कर सफाई करे। सभी को हिदायत दे कि नाली पर स्लैब व टाइल्स न लगाए। निर्देशों का पालन नहीं करने पर जुर्माना वसूल करे।

-जब्त करे साइन बोर्ड..

गैंग अब ऐसे विज्ञापन वाले साइन बोर्ड और तख्ती को उखाड़ जब्त करेंगे जो बिना अनुमती सड़क या नाली के किनारे लगाए गए है। मैत्री नगर के अलावा अन्य वार्डो में लगे साइन बोर्ड को सूचीबद्ध करने का कार्य किया जा रहा है।

-गैंग में 20-20 सद्स्य..

पूर्व में निगम क्षेत्र में बारिश के पहले ही नहरों की सफाई करने गैंग तैयार किया जाता था। निगम आयुक्त के निर्देश पर पहली बार 20-20 सफाई मित्र वाले गैंग तैयार किया है। जो हर पन्द्रह दिन में रोटेशन आधार पर वार्डो में पहुंचेगे और स्वच्छता समेत अभियान के तहत नाली, नहर सफाई, जंगल क्लीन करेंगे।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.