-दुर्ग महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार के नामांकन में शामिल हुए गृहमंत्री
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने मंगलवार को अपने नामांकन का दूसरा सेट दाखिल किया। उनके नामांकन में गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नामांकन उपरांत मीडिया से चर्चा में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दुर्ग नगर निगम के चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी और पूरे 60 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेंगे। दुर्ग शहर में बहुत सारे विकास कार्य लंबित है। इन कार्यों को राज्य सरकार और महापौर द्वारा पूरा किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकार ने कोई कार्य नहीं किया है। कांग्रेस द्वारा जनता से केवल वादाखिलाफी की गई थी। घोषणा पत्र के वादों को भी कांग्रेस द्वारा पूरा नहीं किया गया है। महिलाओं को प्रतिमाह 500 देने का वादा किया गया था, लेकिन पिछले 5 वर्षों में महिलाओं को 1 रुपए नहीं मिला लेकिन राज्य की
विष्णुदेव साय सरकार 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना अंतर्गत 1000 रुपए प्रतिमाह दे रही है। महिलाओं को अब तक 11 किस्त मिल चुकी है। इस योजना से शहरी क्षेत्र की 20 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही है। भाजपा ने जो भी वादा किया है, उसे प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने निगम चुनाव में टिकट वितरण से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि टिकट वितरण में नाराजगी का कोई प्रश्न ही नहीं है। भाजपा में प्रत्याशियों के चयन के बाद सभी एकजुट है। श्री शर्मा ने कहा कि टिकट वितरण का आधार जाति नहीं होता है। अलका बाघमार योग्य प्रत्याशी है। उन्होंने संगठन में पूरी क्षमता के साथ गजब का कार्य किया है। महापौर बनने के बाद वे पूरे ताकत के साथ कार्य करेगी।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा 10 में से 10 महापौर सीट पर चुनाव जीतेगी। प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली से भाजपा चुनाव करवा रही है। जनता ने भाजपा के पक्ष में स्पष्ट मन बना लिया है। जनता ने राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल को देखा है। राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि भरे कार्य भाजपा की जीत का आधार बनेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.