छत्तीसगढ़

कांग्रेस-भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों ने किया नामांकन..

33328012025113848whatsappimage2025-01-28at5.07.07pm.jpeg

-भाजपा ने अजय अग्रवाल और कांग्रेस ने बिहारी साहू पर खेला दांव..
-अध्यक्ष पद में अब त्रिकोणीय संघर्ष
 देवकर (रमेश जैन)।
नगर पंचायत देवकर में इस बार अध्यक्ष पद अनारक्षित वर्ग है। जिसमें भाजपा के तरफ से अजय अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने बिहारी साहू पर अपना दांव लगाया है। सोमवार को दोनों पार्टियों के तरफ से श्रीराम मंदिर परिसर से पूजा पाठ कर बाजे गाजे के साथ अध्यक्ष एवं 15 पार्षदों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ एक रैली निकाल कर मुख्य मार्ग होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहूंच कर नामांकन दाखिल किया। भाजपा  की ओर से जहां क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू एवं भाजपा पार्टी देवकर नगर चुनाव प्रभारी राजेंद्र शर्मा, परपोडी भाजपा मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा विशेष रूप से शामिल हुऐ। वहीं कांग्रेस के तरफ से स्थानीय कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Image after paragraph

  ज्ञात हो कि बिहारी साहू की पत्नी पूर्व अध्यक्ष एवं अजय अग्रवाल पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत देवकर के रहे और दोनों अब अध्यक्ष पद के लिये आमने-सामने हैं। बता दे की जयंत्री बिहारी साहू पूर्व में भाजपा से पार्षद चुनाव जीत कर आये थे जो कुछ माह बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। बता दे कि तीसरा मोर्चा द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद एवं पार्षद पद हेतु बहूत धमाकेदार और भारी जनसैलाब के साथ श्रीराम मंदिर परिसर से पूजा पाठ कर बाजे गाजे के साथ नगर की मुख्य मार्ग होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहूंच कर नामांकन दाखिल किया। जो तीसरा मोर्चा है वह वार्ड नंबर एक के सुरेश सिहौरे है, जो पुरी टीम के साथ दमखम के नामांकन किया । जो पुरे देवकर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि दोनों राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस के नामांकन से ज्यादा सिहौरे के नामांकन में भिड़ देखा गया। 28 फरवरी तक नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया  है वहीं पार्षद पद हेतु 66 प्रत्याशीयों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सुरेश सिहौरे कांग्रेस पार्टी से जूडे़ कार्यकर्ता हैं, अब स्वतन्त्र रूप से अपना पार्टी बना कर चुनाव मैदान की जंग में उतर चूके हैं।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.