दुर्ग । दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दुर्ग निगम चुनाव के लिए महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशियों का सही चयन किया है। टिकट वितरण से भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता खुश है, क्योंकि टिकट वितरण में सर्वहारा वर्ग को शामिल किया गया है। पुराने समर्पित कार्यकर्ता से लेकर नए कार्यकर्ताओं को भी टिकट दिया गया है। यह टिकट वितरण भाजपा के सूत्र वाक्य सबका साथ-सबका विकास को चरितार्थ करता है। श्री यादव ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल में दुर्ग शहर में ऐतिहासिक 294 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं। दुर्ग विधानसभा व नगर निगम का सीमा क्षेत्र एक समान है। इन विकास कार्यों का जनता को लाभ मिल रहा है। हम विधानसभा चुनाव में 48 हजार, फिर लोकसभा चुनाव में 75 हजार वोटों के बड़े अंतराल से जीते थे। अब महापौर का चुनाव उससे ज्यादा वोटों से जीतेंगे। जीत को लेकर भाजपा पूरी तरह आश्वस्त है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.