दुर्ग-भिलाई

कांग्रेस ने किया भाजपा की आरक्षण नीतियों का विरोध, सबके साथ न्याय हो : अरुण वोरा

62515012025141151whatsappimage2025-01-15at7.39.17pm.jpeg

दुर्ग। शहर कांग्रेस कमेटी और भिलाई कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गांधी प्रतिमा, हिंदी भवन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू नई आरक्षण व्यवस्था में ओबीसी वर्ग की अनदेखी ने प्रदेश की आधी आबादी को आहत किया है। वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण में एक भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग की बहुसंख्यक आबादी के बावजूद यह फैसला अन्यायपूर्ण है।
धरने के दौरान अपने संबोधन में वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,"भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अन्य पिछड़ा वर्ग समेत सभी वर्गों के साथ छलावा किया है। पंचायत चुनावों में अपनी हार देखते हुए, उन्होंने ओबीसी आरक्षण समाप्त कर दिया है। यह उनकी वोट बैंक की राजनीति को उजागर करता है। भाजपा केवल लोकलुभावन वादे करती है और असलियत में जनता को ठगने का काम करती है।"
उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण खत्म कर भाजपा न्याय की जगह अन्याय कर रही है, जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले नगर निगम और पंचायत चुनावों में भुगतना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ की जागरूक जनता अपने अधिकारों के लिए लड़ना जानती है।
"हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे। न्याय की जीत होगी और अन्याय करने वालों को जवाब देना होगा।"
धरना प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओ में अरुण वोरा, गया पटेल, मुकेश चंद्राकर, जिला अध्यक्ष आर.एन. वर्मा, राजेंद्र साहू, अजय मिश्रा, महीप सिंह भुवाल, परमजीत सिंह भुई,बृजमोहन सिंह,इंद्रपाल सिंह भाटिया, नीता लोधी,जावेद खान, पार्षद भोला महोबिया, भास्कर कुंडले, प्रकाश जोशी, निर्मला साहू, सुशील भारद्वाज, पप्पू श्रीवास्तव , शकुन ढीमर, ललित ढीमर, उषा ठाकुर,सत्यवती वर्मा, जमुना साहू, प्रीति साहू, रानी देवांगन,प्रेमलता साहू, माहेश्वरी ठाकुर, विकास सापेकर, पिंकी झा, कन्या ढीमर आनंद कपूर ताम्रकार,सुनित घोष सौरभ ताम्रकार, रत्ना नारमदेव,विकास यादव, अलख नवरंग समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे। इस प्रदर्शन ने स्पष्ट कर दिया कि छत्तीसगढ़ की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना कांग्रेस का संकल्प है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.