दुर्ग-भिलाई

नागरिक जागरूक नहीं हुए तो अपना मूल्य खो देगा देगा हमारा संविधान: प्रो. आरिफ

19714012025151155img-20250114-wa0459.jpg

-पार्क फाउंडेशन, छत्तीसगढ़  और सिविल सोसाइटी दुर्ग-भिलाई की ओर से शिक्षाविद् प्रो. आरिफ का हुआ व्याख्यान, आज के दौर को बताया संविधान के लिए सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण
भिलाई
। पार्क फाउंडेशन, छत्तीसगढ़  और सिविल सोसाइटी दुर्ग-भिलाई की ओर से संविधान के महत्व पर व्याख्यान का आयोजन मंगलवार को सुपेला कॉफी हाउस में रखा गया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे शिक्षाविद् मोहम्मद आरिफ ने इस दौरान भारतीय संविधान के निर्माण का इतिहास बताते हुए इससे जुड़े कई रोचक तथ्यों का खुलासा किया। उन्होंने आज के दौर को संविधान के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण बताते हुए 26 नवंबर 1949 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान सभा में दिए उद्बोधन का विशेष रूप से उल्लेख किया।
नागरिक अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध पूरे देश में सम्मानित शिक्षाविद, अध्येता इतिहासकार प्रोफेसर आरिफ ने यहां ‘संविधान एवं भारत की संकल्पना’ विषय पर सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान  प्रजा से नागरिक बनने की प्रक्रिया का अहम दस्तावेज है और यह कड़े संघर्ष और अनगिनत बलिदान से हासिल आज़ादी को गणतंत्र में स्थापित करने का अहम पड़ाव है।  
उन्होंने बताया कि आजादी के बाद हमारा संविधान तमाम तैयारियों के बाद बनाया गया लेकिन इसके पहले ब्रिटिश काल में 1934 में वामपंथी नेता एमएन राय ने एक ड्राफ्ट तैयार किया था। जिसमें देश की भविष्य की शासन प्रणाली का खाका तैयार किया गया था। हालांकि तब महात्मा गांधी व अन्य प्रमुख नेताओं ने इसे समय से आगे का दस्तावेज बताया था और इस पर आज भी ज्यादा चर्चा नहीं होती है।

Image after paragraph

प्रो. आरिफ ने इस बात का उल्लेख किया कि डॉ. अम्बेडकर ने संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 को खास तौर पर जोर देते हुए कहा था कि हमारा संविधान कितना भी बेहतर हो, अगर इसे लागू करने वालों की नीयत सही नहीं होगी तो हमारा यह संविधान अपना मूल्य खो देगा। इसलिए आज जरूरत नागरिकों को और ज्यादा जागरूक रहने की है। आज नागरिकों को ऐसे लोगों को चुनना होगा, जो हमारे संविधान को ईमानदारी से लागू करवा सके। उन्होंने कहा कि संविधान देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता का मूल है जो लोक की ताकत को स्थापित करता है।  जिसे रचते समय संविधान सभा में एक एक शब्द पर लम्बी लम्बी बहसे हुई। देश के लिए संविधान बनाये जाने वाली सभा में सभी वर्ग,संप्रदाय और समुदाय के लोगों का प्रतिनिधित्व था। यह सभी की सहमति और अनुमोदन से तैयार हुआ है। उन्होंने संविधान लिखे जाने में महात्मा गांधी के साथ ही  नेहरू,अम्बेडकर और पटेल की भूमिका पर भी विस्तार से बात की।
धर्म और धार्मिक स्वतंत्रता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संविधान मे शुरुवात में ही यह स्पष्ट है कि राज्य का कोई धर्म नहीं होगा मगर राज्य हर धर्म को स्वतंत्रता और संरक्षण प्रदान करेगा। इसमें ही धर्मनिरपेक्षता अंतर्निहित है जो हमारे संविधान की आत्मा की तरह है। इस दौरान प्रो. आरिफ ने उपस्थित श्रोताओं के प्रश्नों एवं शंकाओं का जवाब भी दिए।
 इसके पहले सुबह प्रो. आरिफ ने शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में विद्यार्थियों को संविधान और इसके अंतर्निहित मूल्यों पर संबोधित किया। इधर कॉफी हाउस सुपेला में आयोजित कार्यक्रम में अंत में आभार प्रदर्शन सिविल सोसाइटी की ओर से अतुल तारे ने दिया। आयोजन में सिविल सोसाइयटी दुर्ग-भिलाई अध्यक्ष विश्वरत्न सिन्हा, सचिव मेहरबान सिंह, उपाध्यक्ष शशि यादव, क़े ज्योति, एस एन शर्मा, पार्क  फाउंडेशन के उमा प्रकाश ओझा अध्यक्ष, जीवेश चौबे सचिव, रियाज अम्बर उपाध्यक्ष मौजूद थे।
वहीं अंचल के प्रमुख लोगों ने डॉ. रमाकांत दानी, आर पी शर्मा, शेष नारायण शर्मा, राजकुमार गुप्ता, विनोद साव, विश्वास मेश्राम, कमलेश वर्मा, बृजेंद्र तिवारी, डॉ. एसके अग्रवाल और प्रसाद राव सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.