दुर्ग-भिलाई

उत्साह से मना छेरछेरा पर्व, बच्चे दान पाने पहुंचे घर-घर

81313012025083932img-20250113-wa0246.jpg

अंडा। अंचल में महापर्व छेर-छेरा की धूम है। ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। पर्व पर ग्रामीणों ने परिवार के सदस्य और जान पहचान वालों के साथ नई फसल की खुशियां बांटीं। परंपरानुसार बच्चों ने घर-घर जाकर अन्न् दान मांगा। सुबह से ही बच्चों की टोलियां अन्न् दान मांगते दिखे। यह हाल शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में रहा। शहर से लगे हुए टार पाली गांव में बच्चे व बड़ों को डंडा नृत्य कर छेरछेरा की परंपरा का निर्वहन करते देखा गया। छेरछेरा छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्वों में से एक है। इस दिन अन्न दान मांगने की परंपरा है। कृषक परिवार इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन घरों के दरवाजे पर सुबह से आवाज सुनी जाती है... अरन बरन कोदो दरन, जभे देबे तभे टरन... छेरछेरा, माई कोठी के धान ले हेरते हेरा... दरअसल, इस दिन मोहल्लों में बच्चों और युवाओं की टोलियां सुबह से दान मांगने के लिए निकल पड़ती हैं।

Image after paragraph

यह त्यौहार पौष महीने के पूर्णिमा के दिन से शुरू होता है और लगभग सप्ताह भर तक चलता है इस कारण इस त्यौहार को पोष पुनी त्यौहार कहा जाता है। आदिवासियों के साथ गैर आदिवासी वर्ग के लोग भी इस त्यौहार को मनाते हैं। यह इस क्षेत्र की जनजाति के लोगों का प्रमुख त्यौहार है। पौष माह में मनाए जाने वाला पारंपरिक त्योहार छेरछेरा पुनी नगर के साथ साथ ग्रामीण अंचलों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मौसम के बदलते मिजाज के बावजूद इस पुन्नी त्योहार में बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ।सुबह से ही बच्चे सज संवरकर हाथों में थैला लिए नगदी जमा करने निकल पड़ी पारंपरिक गीत छेरछेरा एवं नृत्य करते हुए झुंड में बच्चों ने छेरछेरा त्योहार मनाया। इस अवसर पर छेरछेरा पुनी नृत्य कर रहे बच्चों, बुजुर्गों को ग्राम व नगरवासी जो भी उनसे बन पड़ा उन्हें दान किया। गौरतलब हो कि छेरछेरा त्योहार के दिन लोग कामकाज पूरी तरह बंद रखते है। इस दिन लोग प्राय: गांव छोड़ कर बाहर नहीं जाते उत्सव मनाते है।

आधुनिक दौर भी परंपरा बरकरार: देखा जाए तो आधुनिक इंटरनेट के जमाने मे भी यह परंपरा आज भी जीवित है और आज भी लोग छेर छेरा मांगने वालों को खाली हाथ नही लौटाते है। ऐसी मान्यता है कि छेर-छेरता मांगने वालों के वेष में स्वयं महादेव उनके द्वारा आए हैं और उन्हें खाली हाथ लौटाने वाले के घर में बरकत नहीं होती है। छेर-छेरता मांगने वाले गांव में लोगों के घरों के सामने टोकरी लाकर रख देते हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.