होम / दुर्ग-भिलाई / प्रदेश में 3.03 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, विधायक गजेन्द्र यादव ने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। पक्के आवास का सपना देखने वाले गरीब वर्ग के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को प्रदेश में 3.03 लाख पीएम आवास बनाने की स्वीकृति पत्र प्रदान किये। दुर्ग जिले के नगपुरा में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव भी शामिल हुए और मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन में संवर रहे छत्तीसगढ़ पर सम्बोधित किये।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की प्रदेश के गरीबों और जरूरतमंदों के लिए यह दिन वाकई ऐतिहासिक रहा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में “मोर आवास, मोर अधिकार” कार्यक्रम के तहत 3.03 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ में विकास की एक नई गाथा लिखी जा रही है। आज दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने न केवल इन आवासों के स्वीकृति पत्र सौंपे, बल्कि आगामी वित्तीय वर्ष में इतने ही और मकानों की स्वीकृति की घोषणा कर गरीबों के जीवन में खुशहाली का संकल्प दोहराया। यह पहल प्रदेश के विकास और गरीबों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का इस अनुपम कार्य के लिए प्रदेशवासियों की ओर से उन्होंने हार्दिक आभार जताया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.