होम / दुर्ग-भिलाई / केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा दर्शन को पहुंचे
दुर्ग-भिलाई
-श्री उवसग्गहरं पार्श्वनाथ प्रभु को फल नैवेद्य समर्पित कर आरती उतारें
दुर्ग। दुर्ग जिले के नगपुरा प्रवास के दौरान शुक्रवार को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा एवं मंत्री रामविचार नेताम श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा दर्शन वंदन हेतु पहुंचे। तीर्थपति श्री उवसग्गहरं पार्श्वनाथ प्रभु को फल नैवेद्य समर्पित कर आरती उतारें, तीर्थ परिसर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, तीर्थ अध्यक्ष गजराज पगारिया, मैनेजिंग ट्रस्टी पुखराज दुगड़, ट्रस्टी मूलचंद जैन, सुरेश बाघमार, भीखमचंद जैन, पन्नालाल गोलछा, विजय चोपड़ा, तीर्थ भक्त कांतिलाल बोथरा, किशन बैदमुथा, प्रमोद पारख, संतोष यादव, जितेंद्र देशमुख ने स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि सन् 2002 में शिवराज सिंह चौहान भाजयुमो प्रशिक्षण शिविर में नगपुरा तीर्थ पधारे थे। तब वे सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, और राजेश मूणत प्रदेश अध्यक्ष थे। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिष्ठित अनेकों राष्ट्रीय भाजपा नेता शिरकत किए थे। संयोग से इस शिविर के समापन के साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चुनाव हुआ, शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने, राजेश मूणत केबिनेट मंत्री बने,और अधिकांश प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले विधायक एवं अन्य प्रतिष्ठित पद पर पहुंच, उन दिनों की स्मृति को याद कर शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से जैन तीर्थ नगपुरा दर्शन करने पहुंचे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.