होम / दुर्ग-भिलाई / कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नगपुरा पहुंच कर कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम हेतु नियुक्त सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर समय पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व कर लेने के निर्देशित किया।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने विश्राम गृह नगपुरा, हेलीपैड स्थल और पार्श्वनाथ मंदिर का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को उक्त स्थलों पर समुचित प्रबंध कर लेने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत सीईओ बीके दुबे, एएसपी अभिषेक झा और सुखनंदन राठौर, अपर कलेक्टर मुकेश रावटे, एसडीएम एचएस मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, तहसीलदार प्रफुल गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.