रायपुर । देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीजापुर में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर हुआ नक्सली हमला निन्दनीय है। देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। हमारा देश नक्सलवाद को समूल समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है।
वहीं राज्यपाल रमेन डेका ने भी नक्सलियों के इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। अपने पोस्ट में राज्यपाल श्री डेका ने लिखा कि-बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग में नक्सलियों द्वारा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की है। इस घटना में अनेक जवानों के शहीद होने की दुखद जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा किया गया यह कृत्य जघन्य अपराध है।
ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। विस अध्यक्ष रमन सिंह का ट्वीट - बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में हमारे 10 जवानों के शहीद होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शहीद जवानों अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायल जवानों को शीघ्र स्वस्थ प्रदान करें। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिवारों के साथ हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.