भिलाई-रायपुर। भिलाई 3 के डॉक्टर खूबचंद बघेल पीजी शासकीय महाविद्यालय में एक लैब टेक्नीशियन ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। उसका शव कॉलेज परिसर में फांसी के फंदे से लटके हुए मिला है। जिसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत भिलाई तीन थाने को दी। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज में आत्महत्या करने वाले लैब टेक्नीशियन का नाम त्रिमूर्ति रामटेक, उम्र 52 वर्ष है। पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं मृतक के आत्मघाती कदम की सूचना उसके परिजनों को दी गई। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पर बैंक का लोन था। शायद इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
लैब टेक्नीशियन ने किया सुसाइड :-
भिलाई तीन थाना प्रभारी महेश धु्रव ने बताया कि मृतक लैब टेक्नीशियन सुबह अपने घर से बाल कटवाने के नाम पर बाहर निकला था। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। इसी बीच कॉलेज के साइंस लैब में उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। फिलहाल इस पूरे मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.