दुर्ग। प्रदेश़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. तीजन बाई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोक कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। राज्यपाल ने उनके परिजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा स्व. डॉ. तीजन बाई ने अपनी विशिष्ट कापालिक शैली से ’पंडवानी’ को समूचे देश में और वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और वे हमेशा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में याद की जाएंगी। इस अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा विधायक रिकेश सेन, पंडवानी गायिका पद्मश्री श्रीमती उषा बारले, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.