होम / दुर्ग-भिलाई / कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र अरसनारा का किया निरीक्षण
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अरसनारा के धान संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अरसनारा में स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं किसानों से चर्चा की। संग्रहक केंद्र में अब तक 6887 मेट्रिक टन भण्डारण हुआ है। बेेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़ जिलों की समितियों से भी धान लाया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने स्टेकों को ढ़ककर रखने, पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हमालों की टोली को 5 से बढ़ाकर 7 करने कहा। प्रतिदिन आ रही गाड़ियों को तुरंत खाली करने की व्यवस्था करने व स्टेक प्लान के अनुसार ही भण्डारण करने के निर्देश दिए।
-धान उपार्जन केंद्र ननकट्ठी का भी लिया जायजा:
कलेक्टर सुश्री चौधरी नेे धान उपार्जन केन्द्र ननकट्ठी का भी अवलोकन किया। केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि अब तक लगभग 800 किसान 40164 क्वि. धान बेच चुके है। कुल 25930 किलो धान का उठाव हो चुका है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने ननकट्टी केंद्र में नये स्टाक का चुनाव करके केन्द्र बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समय समय पर धान की आद्रता एवं गुणवत्ता का जांच कर खरीदी करने को कहा। ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी एवं प्रभारी को रोज की धान आवक की स्टेकिंग करने एवं गुणवता की जांच करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी खाद्य नियंत्रक टी.एस. अत्री, डी.एम.ओ. भौमिक बघेल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.