राजनीति

नगरीय निकाय चुनाव : सोशल मीडिया पर कांग्रेस के स्वयंभू दावेदारों की बाढ़, खुद को बताने लगे प्रत्याशी

35802012025080625img-20250102-wa0173.jpg

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस में दावेदारी की होड़ मची हुई है। कार्यकर्ता सोशल मीडिया में पोस्ट कर दावेदार लडऩा तय लिख रहे हैं। वहीं दावेदारों के बागी रुख के बीच विकास उपाध्याय ने चि_ी लिखी है। कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर क्चछ्वक्क पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के खिलाफ खड़ा करने में लगी है। राजनितिक लाभ लिए ये लोग क्चछ्वक्क के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को कमजोर बनाने के लिए ऐसा काम करते हैं।
पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए लिखा कि, नगर निगम चुनावों का आगाज हो गया है। क्चछ्वक्क की आई.टी. सेल एवं उनके लोग षडयंत्रपूर्वक हमारे संभावित उम्मीदवारों के खिलाफ अभियान चला रहे है ताकि उनके ज्यादा पार्षद जीत सके एवं महापौर उनका बन सके। उनके इस कृत्य में 5 साल हमारी कांग्रेस सरकार में आर्थिक एवं राजनितिक लाभ लिए पार्टी कों कमजोर करने का षडयंत्र करते है। इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ भाजपा सरकार में आर्थिक अपराध की जांच हुई है एवं उस जांच में दोषी होने की कार्यवाही से बचने में भाजपा का साथ दे रहे है।
भाजपा पर लगाया षडयंत्र का आरोप 
पोस्ट करने वाले लोग भाजपा के इशारे और उनके बनाये योजना के तहत हर वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भड़काने का षडयंत्र में शामिल है। ये लोग हमारे मजबूत उम्मीदवारों को कमजोर करने हर संभव साजिश कर रहे है। एवं इसके लिए झूठ, प्रपंच और जालसाजी भी कर रहे है। उन्होंने आगे लिखा कि, ये लोग हर वार्ड में कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी के खिलाफ खड़े करने का प्रयास कर रहे है। ये सब भाजपा नेताओं के साथ मिलकर कृत्य कर रहे है ताकि वार्डों में भाजपा उम्मीद्वारों को कमजोर लोगों से चुनाव लडऩे का मौका मिले।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.