होम / दुर्ग-भिलाई / वसुंधरा म्यूजिक फाउंडेशन के दृष्टिबाधित बच्चों का टीवी रियलिटी शो में चयन, महापौर ने निवास कार्यालय में किया सम्मानित
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। वसुंधरा म्यूजिक फाउंडेशन के तीन प्रतिभावान दृष्टिबाधित बच्चों विवेक कुमार, आयुष गुप्ता और लेमन ने अपने हुनर से इतिहास रच दिया है। इन बच्चों का चयन एक प्रतिष्ठित टीवी रियलिटी शो में हुआ है, जो न केवल फाउंडेशन बल्कि पूरे दुर्ग शहर के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि के पर दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने निवास कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। उन्होंने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा, "इन बच्चों ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। ये बच्चे हमारी प्रेरणा हैं और समाज के लिए एक मिसाल हैं।" महापौर ने फाउंडेशन की संचालिका ज्योति ध्रुव के अथक प्रयासों की सराहना की और फाउंडेशन के काम को एक अनूठी पहल बताया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
सम्मान समारोह में एमआईसी प्रभारी भोला महोबिया, पार्षद प्रकाश जोशी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फतेह सिंह भाटिया, पार्षद भास्कर कुंडले, शिवकांत तिवारीऔर सुमित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने बच्चों की उपलब्धि को सराहा और फाउंडेशन के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। वसुंधरा म्यूजिक फाउंडेशन वर्षों से दिव्यांग बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने में जुटा है। इन बच्चों की सफलता ने यह दिखाया कि सीमाएं केवल हमारे मन की होती हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.