होम / दुर्ग-भिलाई / छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन जिला समिति दुर्ग का प्रेम नारायण साहू अध्यक्ष निर्वाचित...
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन जिला समिति दुर्ग का चुनाव गत दिवस संपन्न हुआ। चुनाव कराने राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए। जिनमे पी.के. नामदेव जनरल सेक्रेटरी आल इंडिया फोरम ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर, व्ही.के. चिव्हाणे अध्यक्ष FORDE जिला रायपुर, प्रकाश सिंह ठाकुर महामंत्री छ.ग. डिप्लोमा ई. एसो. एवं चुनाव पर्यवेक्षक दुर्ग, आर.पी. शर्मा अध्यक्ष FORDE दुर्ग, ए.एम. झॉ संरक्षक, सी.के. चंद्राकर, प्रेम शंकर साहू पूर्व अध्यक्ष CGDEA दुर्ग, बी.डी. शेंडे सचिव, सुनील मेश्राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपी शर्मा प्रांतीय पदाधिकारी, बी.एल. साहू तथा समस्त विभाग के अभियंता साथी उपस्थित हुए। चुनाव शांति पूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। जिसमें प्रेम नारायण साहू सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग 'अध्यक्ष', सुनील मेश्राम, उपअभियंता P.W.D. 'वरिष्ठ उपाध्यक्ष' तथा प्रतीक मिश्रा उपअभियंता पी.एच.ई. 'कोषाध्यक्ष' के रूप में निर्वाचित हुए। इस कार्यक्रम की विशेषता महिला अभियंताओं की बडी संख्या में उपस्थिति रही।
प्रेम नारायण साहू नवनिर्वाचित 'अध्यक्ष' ने अपने उद्बोधन में संगठन के विस्तार हेतु सदस्यता अभियान चलाने की बात कही है साथ ही उन्होनें कहा है कि सभी विभाग को समान प्रतिनिधित्व दिया जावेगा तथा सबको साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान की जायेगी। सभी उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाए एवं बधाई दी। इस कार्यक्रम में ए.के. बारसागढ़े, आर.एस. अंनत, आशोक कुमार साहू, विशाल गेडाम, गायत्री वैश्नव, कल्पना पोया, स्मिता वर्मा, अजीता साजन, योगेश कुमार, एम.ए. खान, गरीमा तिवारी, प्रिती सागर, वर्षा तिवारी, मिनी कुम्हारे, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.