होम / दुर्ग-भिलाई / अटल परिसर का मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल भूमिपूजन
दुर्ग-भिलाई
रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में अटल परिसर बनाने वार्ड 7 शारदा विद्यालय के सामने भूमिपूजन किया जाएगा। बुधवार दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। भारत रत्न दिवगंत प्रधानमंत्री अटल बिहारी की स्मृति में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, लोकनिर्माण विभाग प्रभारी जहीर अब्बास, पार्षद वार्ड 7 संजू नेताम, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष द्वय राजू जंघेल व अनुपम साहू बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.