दुर्ग-भिलाई

अखबार वितरक संघ के अध्यक्ष बने संदीप खेमका

56423122024142239whatsappimage2024-12-23at7.51.04pm.jpeg

दुर्ग । रविवार को स्थानीय बस स्टैंड में शहर के अखबार वितरक संघ की एक बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में समाचार पत्र वितरक शामिल हुए। बैठक में समाचार पत्र वितरण में आने वाली परेशानी से संबंधित चर्चा के अलावा संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया। वर्तमान सचिव छन्नूलाल सिन्हा द्वारा अध्यक्ष पद के लिए संदीप खेमका के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी उपस्थित  सदस्यों ने समर्थन किया। कार्यकारिणी के बाकी सदस्यों में उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर, सचिव छन्नूलाल सिन्हा, सह सचिव संजय नायक, कोषाध्यक्ष विकास बेहरे, प्रचार सचिव धनीराम साहू चुने गए। संजीव जैन (छोटा), क्षेत्रपाल चंद्राकर, जमील खान, यशवंत देवांगन, प्रशांत निर्मलकर, शैलेश टैंक आदि को कार्यकारिणी में लिया गया है। ज्ञात रहे की समाचार पत्र विक्रेता संघ दुर्ग एक रजिस्टर्ड संस्था है जिसे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में अक्टूबर 2012 में असंगठित  कर्मकार साइकिल सहायता योजना के तहत 120 साइकिल वितरित की थी। संघ में लगभग 1000 हॉकर है और 12 वर्ष बाद एक बार पुन: संघ द्वारा वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सभी 1000 हॉकरो को कर्मकार योजना के तहत साइकिल वितरण किए जाने की मांग की जा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.