होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं..
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला कार्यालय में संगठन चुनाव के तहत् आज दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के उतई मंडल, अंजोरा मंडल, रिसाली मंडल इस बार दो नया अंडा निकुम मंडल और मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष का मनोनयन जिला भाजपा कार्यालय में संगठन चुनाव अधिकारी के उपस्थिति में संपन्न किया गया । उतई मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू , अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मरोदा - पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, अंडा - निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख का मनोनयन किया गया है। कार्यकर्ताओं द्वारा सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को बधाई दिया गया।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सभी को इस महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित होने पर हृदय से बधाई देते हुए कहा कि यह आपके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन मुझे विश्वास है कि आप इसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
आपका नेतृत्व और क्षमता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुझे विश्वास है कि आप अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझेंगे और उनका समाधान निकालेंगे। आपकी इस नई यात्रा में मैं आपके साथ हूँ और आपको शुभकामनाएँ देता हूँ। मुझे विश्वास है कि आप अपने क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.