दुर्ग। पद्मनाभपुर पुलिस थानांतर्गत कसारीडीह आजाद चौक फोकटपारा निवासी भविष्य यादव 17वर्ष पिछले 11 दिनों से घर से लापता है। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर नाबालिक भविष्य यादव की खोजबीन की गई, लेकिन आज तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पद्मनाभपुर पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई है। साथ ही परिजनों ने एसएसपी विजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर लापता भविष्य यादव की जल्द से जल्द खोजबीन कर सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। नाबालिक भविष्य यादव के लापता होने से परिजन उसके कुशलक्षेम को लेकर बेहद चिंतित है। मिली जानकारी के मुताबिक कसारीडीह आजाद चौक फोकटपारा निवासी श्रीमती श्यामा यादव का 17 वर्षीय पुत्र भविष्य यादव पिछले 11 अप्रैल से लापता है। परिजनों के अनुसार भविष्य यादव रोजाना की तरह अपने कार्य पर जाने के लिए मोटरसाइकिल से सेक्टर-10 भिलाई गया था, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। बताया गया है कि रात करीब 10.30 बजे परिजनों द्वारा संपर्क करने पर नाबालिक भविष्य यादव ने खुद को सेक्टर-8 भिलाई में होना बताया और घर आने में देर होने की बात कही थी। इसके बाद करीब 11.30 बजे दोबारा भविष्य यादव से संपर्क करने पर परिजनों को उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने उसी रात भविष्य यादव की आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस संबंध में पद्मनाभपुर पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी अब तक पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर युवक की जल्द से जल्द पतासाजी की मांग की गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.