होम / दुर्ग-भिलाई / भारतमाला परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण क्षेत्र के बाद 100 मीटर क्षेत्र में यथास्थिति बनाए रखने संबंधी आदेश वापस ले - छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। केंद्र के भारतमाला परियोजना के लिए संभावित भू-क्षेत्र के आरंभिक सर्वे के बाद कलेक्टर दुर्ग ने फरवरी 2018 में संभावित भू-क्षेत्र के बाद दोनों ओर 100 मीटर भू-क्षेत्र में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया था जिसमें किसी भी प्रकार से स्वरूप परिवर्तन को प्रतिबंधित किया गया था। भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है मुआवजा का निर्धारण और भुगतान भी हो गया है यहां तक कि सड़क का निर्माण भी लगभग पूर्ण होने जा रही है ऐसे में लगभग 7 साल पहले कलेक्टर दुर्ग के आदेश का कोई औचित्य नहीं रह गया है। चूंकि उक्त आदेश अब तक वापस नहीं लिया गया है इसलिए अधिग्रहित भू क्षेत्र के बाद वाले 100 मीटर क्षेत्र की खरीदी बिक्री, बंटवारा ,नामांतरण आदि राजस्व गतिविधियां नहीं हो पा रही है यहां तक कि भू स्वामी कृषि कार्य के लिए नलकूप का खनन और फेंसिंग भी नहीं करा पा रहे हैं। किसानों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
आज छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग के कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से भेंट करके उन्हें 7 साल पुराना आदेश के अबतक प्रभावशील रहने और इसके कारण किसानों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया और उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लेने का आग्रह किया उन्होंने ने किसान संगठन के ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए कहा कि उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए यथाशीघ्र आदेश वापस लिया जायेगा। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की ओर से एड राजकुमार गुप्त और एड जे के वर्मा ने कलेक्टर से भेंट किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.