अपराध

CISF के रिटायर्ड जवान को हत्या का प्रयास करने वाला निगरानी बदमाश एवं साथी हुआ गिरफ्तार

56624112024121942img_20241124_174654.jpg

RO. NO 13207/90

-CISF के रिटायर्ड जवान ने आत्म रक्षा में लाईसेंसी पिस्टल से किया हवाई फायर 

-घटना में प्रयुक्त आलाजबर कटर बरामद         

दुर्ग।  पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में, अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में चाकू कटर रखने वाले चाकू कटर बाजो पर निगाह रखकर वैधानिक कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिला कि  23 नवंबर 2024 को स्टेशन मरोदा चैपाटी के पास प्रार्थी राकेश भदौरिया उर्फ राहुल को उसकी महिन्द्रा कार को निगरानी बदमाश शंभु उडिया अपने जीजा के साथ आकर मांगने पर नहीं देने से आपसी विवाद होने से जान से मारने की धमकी देकर निगरानी बदमाश अपने साथी के साथ चला गया कि कुछ देर दिनांक घटना को ही आरोपी शंभु विभार अपने जीजा अमर विजय ठाकुर के साथ प्रार्थी राकेश भदौरिया को जान से मारने की नियत से पूरी तैयार के साथ खोजते खोजते उसके घर नेवई भाठा गया और घर घुसकर हमे गाडी क्यो नहीं दिया कहकर अशलील गलौच देकर जान से मारने की नियत से आरोपी अमर विजय ठाकुर ने हाथ मुक्का से एवं आरोपी शंभु विभार ने अपने पास रखे धारदार कटर से राकेश भदौरिया उर्फ राहुल के उपर ताबडतोड प्राण घातक हमला कर गले के पास व सिर में चोट पहुचाया तब राकेश भदौरिया उर्फ राहुल ने बीच बचाव में अपने लायसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने पर आरोपी डर कर भाग गये। कि डायल 112 के द्वारा प्रार्थी/मुर्त. को प्राथमिक उपचार हेतु उतई अस्पताल ले गये जिसका प्रारंभिक उपचार बाद प्रार्थी/मुर्त. के बताये अनुसार आरोपियो के विरूद्ध थाना नेवई में अपराध क्रमांक 351/24 धारा 296,351(3),333,109,3(5) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया। विवेचनाक्रम में आरोपीगणों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त धारदार कटर को जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई। 

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी आनंद शुक्ला, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, सउनि रामचंद कंवर, प्रआर सूरज पाण्डेय,राजेश देवांगन, आरक्षक रवि बिसाई, चंदन भास्कर, विजय कुर्रे, संतोष कोमा का विशेष योगदान रहा है। 

अप. क्रमांक 351/2024

धारा 296,351(3),333, 109,3(5) बीएनएस

 

गिरफ्तार आरोपीगण..

1. शंभु विभार पिता महेश्वर विभाग जाति गाडा उम्र 37 साल साकिन शंकर पारा स्टेशन मरोदा उडिया मोहल्ला थाना नेवई जिला दुर्ग 

2. अमर विजय ठाकुर पिता हेम करण ठाकुर जाति राजपूत उम्र 40 साल साकिन स्टेशन मरोदा शंकर पारा थाना नेवई जिला दुर्ग

RO. NO 13207/90

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13207/90
69811042025172147d_getfile.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.