होम / बड़ी ख़बरें / बड़ी खबर: रायपुर दक्षिण विस उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत
बड़ी ख़बरें
-सुनील सोनी ने 46167 मतों से जीते
रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने शानदार 46167 वोटों से उपचुनाव की जीत का सेहरा अपने सिर पहन लिया है।
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की बड़ी जीत के बाद एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यकर्ताओं के थिरक उठे। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी बड़ी जीत की ओर जा रहे हैं। इसके बाद उत्साहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकात्म परिसर पहुंचे, और जमकर आतिशबाजी की। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पार्टी दफ्तर पहुंचे, और मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने ढोल धमाकों के बीच उनका स्वागत किया । जायसवाल चुनाव प्रभारी भी थे और वो कार्यकर्ताओं के साथ भांगड़ा किया। जायसवाल के साथ रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू भी थे। इसके बाद सुनील सोनी पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्टी के कई विधायक भी थे। अंतिम परिणाम का परिणाम इस तरह से रहा बीजेपी- 89220, कांग्रेस- 43053 । भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 46167 मतों से विजयी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.