होम / बड़ी ख़बरें / स्टारलिंक की भारत में व्यावसायिक शुरुआत पर रोक लगाने की मांग, स्वदेशी जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन
बड़ी ख़बरें
-‘स्टारलिंक भारत छोड़ो’ के नारे के साथ राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम जिलाधीश को सौंपा मांगपत्र, सात प्रमुख बिंदुओं पर उठाए सवाल

दुर्ग। स्वदेशी जागरण मंच जिला दुर्ग के आह्वान पर प्रांत, दुर्ग नगर एवं भिलाई महानगर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं, सदस्यों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने बुधवार को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमन डेका के नाम दुर्ग जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के प्रवेश एवं संचालन का विरोध करते हुए उसे दी गई अथवा प्रक्रियाधीन अनुमतियों की समीक्षा करने और देश में इसकी व्यावसायिक शुरुआत पर रोक लगाने की मांग की गई।
स्वदेशी जागरण मंच ने कहा कि भारत की डिजिटल संप्रभुता, राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिकों की निजता, स्वदेशी दूरसंचार उद्योग और दीर्घकालीन राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए स्टारलिंक की भारत में सेवाएं शुरू करने की योजना का विरोध किया जा रहा है। मंच का मत है कि देश की संचार व्यवस्था में किसी विदेशी कंपनी पर ऐसी निर्भरता नहीं होनी चाहिए, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा पर नियंत्रण और स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हो।
मंच ने स्पष्ट नारा दिया— "स्टारलिंक भारत छोड़ो, भारत में स्टारलिंक को अनुमति नहीं दो।" ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई कि स्टारलिंक को भारत में व्यावसायिक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाए। यदि कंपनी को पहले से कोई लाइसेंस, अनुमति अथवा स्वीकृति प्रदान की गई है, तो राष्ट्रीय हितों के आधार पर उसकी पुनर्समीक्षा कर आवश्यकतानुसार निरस्त किया जाए।
स्वदेशी जागरण मंच ने अपनी सात प्रमुख मांगों को लिखित रूप में जिलाधीश के प्रतिनिधि के समक्ष प्रस्तुत किया। मंच ने कहा कि यह ज्ञापन सार्वजनिक नीति से जुड़े विषय पर उसकी आपत्ति और मांग का औपचारिक अभिलेख है। भारत की डिजिटल व्यवस्था का विकास भारतीय हितों, स्वदेशी तकनीकी क्षमता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय संप्रभुता को प्राथमिकता देते हुए किया जाना चाहिए।
-ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर प्रांत सह संयोजक दिनेश पाटिल, संरक्षक अजय तिवारी, प्रांत सह महिला कार्य प्रमुख श्रीमती दिव्या कलिहारी, प्रांत संघटक स्वदेशी व्यापारी मंच अजय भसीन, दुर्ग संभाग संयोजक पोषण साहू, दुर्ग संभाग सह संयोजक बॉबी दास, महिला कार्य प्रमुख जिला संयोजक गुरु प्रसाद तिवारी, सह संयोजक मोहन बागुल, उपनगर कार्यवाह संतोष सिन्हा, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष डॉ. सुदीप सनातनी, जिला महिला कार्य प्रमुख श्रीमती दिव्या भसीन, सह महिला कार्य प्रमुख श्रीमती श्वेता कनोजिया, कोष प्रमुख रजनीश अग्रवाल, संपर्क प्रमुख मनीष सिंह, जिला समन्वयक स्वदेशी व्यापारी मंच आशीष निमजे, दुर्ग नगर संयोजक ललित सेन, सह संयोजक हीरालाल साहू, भिलाई महानगर संयोजक सत्येंद्र यादव सहित निधि शर्मा, सुनीति साहू, संजू शर्मा, कंचन शुक्ला, अशोक चंद्राकर, गीतेश साव, प्रखर दुबे, शंकर यादव, विपिन चावड़ा, सुनील साहू, भिलाई नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, कुलेश्वरी साहू, जगदीश कर्मकार, सुरेश साहू, क्षमा तिवारी, भास्कर राव, राजेंद्र पेठे, माधव जी एवं एकता पेठे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.