कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अब तक का सबसे लंबा नक्सल ऑपरेशन लांच किया गया था। यह ऑपरेशन 3 दिनों तक चला। 3 रात कड़ाके ठंड में नक्सलियों से सामना करने के बाद जाबांज जवानों की टुकड़ी वापस लौट रही है। जवानों ने तीन दिन के इस बड़े ऑपरेशन में 40 लाख के 5 ईनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं इंसास और एसएलआर समेत 6 हथियार भी बरामद किए हैं।15 नवंबर की रात जवानों की टीम अलग-अलग इलाकों से नक्सलियों की एक बड़ी पार्टी को घेरने निकली थी। जावानों को सूचना मिली थी कि, नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का मेंबर अभय माड़ इलाके में मौजूद है। 16 नवंबर की सुबह 7 बजे जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई और शुरू में ही तीन नक्सली ढेर कर दिए गए, इसके बाद दोपहर तक 5 नक्सली मारे गए।जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ उनके हथियार भी जब्त कर लिए थे, लेकिन जवानों का मुख्य टारगेट सेंट्रल कमेटी मेंबर अभय था। इस वजह से जवान रात भर डटे रहे। देर रात जंगल से भागने की फिराक में नक्सलियों ने जवानों पर फिर फायरिंग शुरू कर दी, जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें चारों तरफ से घेरे रखा। नक्सली भागने में कामयाब नहीं हो सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.