रायपुर । राजधानी रायपुर के पिरदा स्थित सतपाल फॉर्महाउस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ किया। फॉर्महाउस को नशे का अड्डा बनाकर वहां खुलेआम हुक्का पिलाया जा रहा था। सूचना पर विधानसभा पुलिस ने मौके से 7 नशेडिय़ों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बता दें कि विधानसभा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिरदा के सतपाल फॉर्महाउस में नशेड़ी युवाओं का जमावड़ा लगा हुआ है और वहां हुक्का पार्टी चल रही है।

विधानसभा थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापा मारा और सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 हुक्का पॉट और 200 ग्राम हुक्का फ्लेवर जब्त किया।
यह पार्टी नशे की सामग्री का उपयोग करते हुए धड़ल्ले से चल रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेख सागर, शोएब आलम, मनु शर्मा, श्रेष्ठ शर्मा, अनमोल जदवानी, विनेश लालवानी व संजय महानंद है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.