अपराध

जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग

979220920260935091001932979.jpg

-घर-घर पहुंचकर पुलिस ने किया सत्यापन, संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर रखी निगरानी

Image after paragraph


दुर्ग। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने मंगलवार को जुनवानी के खमरिया स्थित पीएम आवास कॉलोनी में व्यापक सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की यह कार्रवाई सुबह 5 बजे से शुरू हुई, जिसमें घर-घर जाकर निवासरत लोगों की जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक के नेतृत्व में स्मृति नगर चौकी सहित तीन थाना प्रभारियों और पुलिस टीम ने कॉलोनी में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े स्थानों की जांच की। पुलिस ने निवासरत लोगों की जानकारी संकलित करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के संभावित ठिकानों और छिपने के स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में पीएम आवास कॉलोनी में अचानक चेकिंग कर संदिग्ध एवं अनधिकृत रूप से निवासरत व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की गई।
नियमों के विपरीत किराये पर दिए आवासों की भी जांच
चेकिंग के दौरान पीएम आवास कॉलोनी के कुछ आवासों को नियमों के विपरीत किराये पर दिए जाने संबंधी जानकारी का भी सत्यापन किया गया। नियमों के विपरीत आवासों में निवासरत पाए गए व्यक्तियों तथा संबंधित आवासों की जानकारी नगर निगम को उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुशंसा भी की जाएगी।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन तथा इस प्रकार की सरप्राइज चेकिंग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के साथ आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।
पुलिस ने की नागरिकों से अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही मकान किराये पर देने से पहले किरायेदार की पहचान और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य कराएं। पुलिस ने नागरिकों से अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियानों में सहयोग करने की अपील की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.