दुर्ग

विकास ठाकुर बने छग बजरंग दल के सहमंत्री

image_380x226_672b655fea3f1.jpg

RO. NO 13207/90

-बैठक में बजरंगियों ने बनाई आगामी कार्यक्रमों की रणनीति
दुर्ग । छत्तीसगढ़ बजरंग दल के विकास ठाकुर प्रदेश सहमंत्री बनाए गए है। उनकी यह नियुक्ति प्रदेश मंत्री कुणाल चालीसगाओंकर, प्रदेश अध्यक्ष गौतमचंद जैन व प्रदेश संयोजक रतन यादव के सहमति से की गई  है। नवनियुक्त प्रदेश सहमंत्री विकास ठाकुर की नियुक्ति की घोषणा छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा आयोजित बैठक में की गई। नियुक्ति का सभी कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि व जयघोष से स्वागत किया और उन्हें  बधाई दी। बैठक में मौजूद छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव ने कहा कि संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। संगठन की बढ़ती लोकप्रियता से युवा खुद छत्तीसगढ़ बजरंग दल का हिस्सा बनते जा रहे है।

संगठन से जुझारू व सक्रिय युवाओं को जोड़ा जा रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य सेवा, सुरक्षा व संस्कार है। जिसे मूर्तरुप देने हर एक बजरंगी कटिबद्ध है। श्री यादव ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों व आंदोलन की रुपरेखा तैयार की गई है। बैठक में छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रदेश मंत्री कुणाल चालीसगाओंकर, प्रदेश अध्यक्ष गौतमचंद जैन, प्रदेश संयोजक रतन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन राजपूत, विभाग संयोजक रवि निगम ,विभाग सहसंयोजक कुशल तिवारी, नगर उपाध्यक्ष धनेश दौरा, राजा साहू ,कमलेश यादव,सोमनाथ यादव, विजय यादव ,अजय सेन ,कमल साहू, ज्योति शर्मा ,अजय बेहरा, इंद्रजीत महराज, भावेश कुमार के अलावा बजरंगी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

RO. NO 13207/90

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13207/90
69811042025172147d_getfile.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.