दुर्ग

दुर्ग पुलिस बल ने रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्तदान किया

673021020261002201001979879.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को रक्षित केंद्र दुर्ग में जिला पुलिस बल दुर्ग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणी शंकर चंद्रा थे। शिविर के माध्यम से जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक को कुल 25 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ।
शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी तथा जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिंज के मार्गदर्शन में किया गया। पुलिस बल द्वारा किए गए रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. संतराम चुरेंद्र, चिकित्सालय अधिकारी डॉ. लीयमान चौधरी, स्टाफ नर्स तरूणा रावत, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, लैब सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, सोशल वर्कर हिमांशु चंद्राकर, लैब टेक्नीशियन तरुण महिलांगे, लक्ष्मी मधुकर, सतीश कुमारी, मोहम्मद इसरार, अशोक मानिकपुरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.