दुर्ग

जर्जर स्कूलों का होगा मरम्मत, विधायक गजेंद्र यादव ने शासन से दिलाई 50₹ लाख की स्वीकृति

image_380x226_671b9bf151691.jpg

दुर्ग। दुर्ग शहर अंतर्गत जर्जर हो चुके शासकीय स्कूलों का मरम्मत किया जायेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में जर्जर भवन बाधा न बने इसे देखते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने शासन से 4 स्कूलों के भवन मरम्मत कराने 50₹ लाख की स्वीकृति कराये है। कार्य पूर्ण हो जाने पर पढ़ाई के अच्छी जगह मिल पायेगी। 
      विभिन्न आयोजनों में स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने विधायक गजेंद्र यादव ने स्कूल परिसर में जर्जर हो चुके भवनो पर ध्यान आकृष्ट कराये थे। इसके कारण बच्चों की बैठक व्यवस्था प्रभावित होने की जानकारी स्कूल प्रबंधन द्वारा दिए थे। शिक्षकों ने बताया की दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय स्कूलों के भवनो के दिवार एवं छत अत्यंत जर्जर हो चुके है तथा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है जिसे देखते हुए इन भवनो के दीवारों एवं छतो के मरम्मत अति आवश्यक है। विद्यार्थियों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए इसे लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने तत्काल प्रस्ताव तैयार कराये और शासन भवन मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृति प्रदान कराये है। मरमत कार्य हो जाने के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई की लिए पर्याप्त कक्ष मिल सकेगा।
-इन स्कूलों के भवन होंगे मरम्मत
शहर विधायक गजेंद्र यादव द्वारा विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा हेतु स्कूल भवन के मरम्मत कराने राशि स्वीकृत कराये है इसमें चंद्रशेखर आजाद उच्च. मा. स्कूल पंचशील नगर, पूर्व माध्यमिक कन्याशाला पंचशील नगर, पूर्व माध्यमिक शाला कातुलबोर्ड, पूर्व माध्यमिक शाला गयानगर शामिल है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.