दुर्ग। केंद्र सरकार द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 117 रू की वृद्धि की है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के भाव से किसानों से धान खरीदी करने की घोषणा की है लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है क्या बढ़े हुए मूल्य को जोड़कर 3217 रू प्रति क्विंटल का भुगतान किसानों को करेगी इससे किसानों में भ्रम की स्थिति है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल धान की खरीद 14 नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है सरकार के इस निर्णय से अर्ली वेरायटी का धान बोने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 2 सौ रुपए का नुक़सान होगा क्योंकि सूखत के कारण 15 दिनों में धान के वजन में 6-7 प्रतिशत की कमी हो जाएगी।
किसान नेता राजकुमार गुप्त ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने संयुक्त किसान मोर्चा और किसान बंधु के साथ संयुक्त रुप से बुधवार 23 अक्टूबर को दुर्ग में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.