भिलाई । ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का संचालन दुर्ग जिले में जोरों से चल रहा है। यहां दो लोग खुद को पत्रकार बताकर ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन कर रहे थे। उन्होंने पैसों के ट्रांजेक्शन के लिए लोगों को धोखे में रखकर फर्जी बैंक खाता भी खुलवाया था। सुपेला पुलिस ने उनके सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें दो मुख्य आरोपी फरार हैं। ऑनलाइन महादेव स्ट्टा एप सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर गदा चौक सुपेला भिलाई निवासी धीरज महतो पिता मिथलेश महतो (22 साल) ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। धीरज ने पुलिस को बताया कि वो श्रीशंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई के बाहर चाय की दुकान चलाता है। उनकी खुद को पत्रकार बताने वाले गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा से पहचान हो गई थी।
सुपेला पुलिस ने कथित पत्रकार गोविंद चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। पीडि़ता ने शिकायत में बताया है कि गोविंदा ने मई 2013 से साल 2017 तक उसका शारिक शोषण किया। पीडि़ता ने बताया कि गोविंदा उसे काफी समय पहले से जानता था। वो किराय के माकन में रहती थी। मई 2013 में रात को गेविंद उसके घर आया। पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही वो पानी लेने अंदर गई वो भी अंदर घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने उससे शादी करने का वादा किया। शादी का वादा करके वो उसका 5 सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए जोर दिया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीडि़ता ने सुपेला थाने में मामला दर्ज कराया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.