-राजस्थानी गौड ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत- अभिनंदन
दुर्ग । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे। उन्होने नगर निगम द्वारा मठपारा वार्ड क्रं-3 स्थित कबड्डी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 22 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखकर दुर्ग शहरवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इसके पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने चंडी मंदिर में राधाकृष्ण मंदिर समिति महेश नगर द्वारा संचालित राम रसोई भोजन वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। राम रसोई के माध्यम से जरुरतमंदो को मात्र 20 रुपए में पिछले लंबे समय से भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। राम रसोई भोजन वितरण की व्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा संचालन समिति के कार्यों की सराहना की गई और उन्हें धन्यवाद दिया गया। इस दौरान राम रसोई के संचालन समिति प्रमुख चतुर्भुज राठी,सुरेन्द्र शर्मा, अजय शर्मा के अलावा राजस्थानी गौड ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत कर शाल-श्रीफल से उनका सम्मान किया गया। इस दौरान दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव व अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.