-कर्मचारियों को दिलवाई गई पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
दुर्ग। जय बालाजी इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, औद्योगिक विकास केन्द्र रसमड़ा-बोरई दुर्ग में अंतराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में संस्थान परिसर एवं अन्य स्थानों पर फलदार व विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। यह आयोजन ओजोन परत एवं पर्यावरण के प्रति सजगता फैलाने के उद्देश्य किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों एवं श्रमिकों को ओजोन परत एवं पर्यावरण संरक्षित रखने का संकल्प दिलवाया गया। महाप्रबंधक ने बताया कि विगत् कुछ वर्षो से शोध में यह पाया गया है कि वृक्षों की कटाई एवं क्लोरो-फ्लोरो कार्बन की अधिकता के कारण ओजोन परत का क्षय होते जा रहा है।
जिसके कारण त्वचा से संबंधित बीमारियॉं लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इन सब बातों को ध्यान पर रखते हुए एक स्वस्थ्य भविष्य को बनाने हेतु हम सबका उत्तरदायित्व है कि हम अपने पर्यावरण को बचाने अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, साथ ही उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लें। पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम में इंडस्ट्रीज के कर्मचारी व श्रमिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह जानकारी इंडस्ट्रीज के सुशील केसरी ने दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.