दुर्ग

विजयादशमी पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शस्त्र पूजन कर दी शुभकामनाएँ

963201020261111381002069015.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। विजयादशमी के पावन अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा सदन में सुरक्षा अधिकारियों के साथ परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन किये। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।
श्री यादव ने कहा कि सुरक्षा बलों और अधिकारियों के कंधों पर समाज में शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। शस्त्र पूजन का यह अवसर उनके समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी अवसर है। उन्होंने सभी सुरक्षा अधिकारियों के कर्तव्यनिष्ठ प्रयासों की सराहना करते हुए उनके दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।
केबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सदैव धर्म, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो हमें आत्मबल, संयम और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व समाज में नई ऊर्जा, आपसी सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी इस अवसर पर बुराइयों को त्यागने और अच्छाइयों को अपनाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर सुरक्षा अधिकारी और अन्य सहयोगीजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.