देश-विदेश

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला,केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं

image_380x226_66f12403290b1.jpg

नई दिल्ली । दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया, लेकिन उन्होंने एक बड़ा संदेश देते हुए अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर बैठने से इनकार कर दिया। आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी को हाल ही में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जब अरविंद केजरीवाल ने अस्थायी रूप से पद छोड़ा था।
दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, "मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। आज मेरी पीड़ा वैसी ही है जैसी भरत की थी, जब भगवान राम 14 साल के लिए वनवास गए थे और भरत को कार्यभार संभालना पड़ा था। जैसे भरत ने 14 साल तक भगवान राम की पादुकाएं संभाली और कार्यभार संभाला, वैसे ही अगले चार महीने मैं भी उसी तरह दिल्ली सरकार चलाऊंगी...अरविंद केजरीवाल ने मर्यादा और नैतिकता की मिसाल कायम की है। पिछले दो साल से बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन पर झूठे केस लगाए गए, उन्हें गिरफ्तार किया गया और छह महीने के लिए जेल में डाल दिया गया...अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जब तक दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर भरोसा नहीं जताती, तब तक वे सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली की जनता उन्हें फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री चुनेगी। तब तक कुर्सी इसी पद पर रहेगी और अरविंद केजरीवाल का इंतजार करेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.