होम / दुर्ग-भिलाई / जेल में विधायक देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी
दुर्ग-भिलाई
-भेंट मुलाकात कर जाना हालचाल, कहा शासन अपनी फेलियर का ठिकरा देवेंद्र पर फोड़ रही है
भिलाई। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 18 सितंबर को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मिलने रायपुर पहुंचे। रायपुर जेल में जीतू पटवारी ने देवेंद्र यादव से भेंट मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, रायपुर विधायक विकास उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेद्र यादव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।
विधायक से मुलाकात के बाद जीतू पटवारी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बलौदाबाजार प्रकरण शासन का फेलियर है। दोषियों को भाजपा की सरकार पकड़ नहीं पा रही है। ऐसे में अपनी इज्जत बचाने के लिए शासन किसी ना किसी के ऊपर ठिकरा फोड़ना था, तो भाजपा की इस सरकार ने लोकप्रिय नेता युवा विधायक पर ठिकरा फोड़ रही है। लेकिन परेशान होने की कोई बात नहीं है। हमार देश में कानून व्यवस्था न्याय व्यवस्था है और हमें पूरी उम्मीद है कि जिस तक पुलिस चालान पेश करेंगी। तब न्यायालय निष्पक्ष फैसला सुनाएगा। देवेंद्र यादव कांग्रेस की विचारधारा को जीने वाले व्यक्ति है। कांग्रेस वह विचार धारा है जो राष्ट्री एकता, अखड़ा की विचार धारा है।देश की आजादी के देश के हित के लिए अपनी आहूर्ति तक देने वाला विचार धारा है। कांग्रेस ने इस देश के लिए मातृभूमि के सपूतों ने कुरबानियां दी है। ऐसे विचार धारा का व्यक्ति है देवेंद्र, इसलिए ना ही वह डरता है और ना ही परेशान होता है। लेकिन बात यह है कि भाजपा सरकार प्रमुख अपराधियों को छोड़ दी है और देवेंद्र पर ठिकरा फोड़ रही है। यह बात सब जानते है। मीडिया को भी पता है। देवेंद्र इन सभी परेशानियों से लड़ लगे। उनके साथ उनकी जनता है। पूरा कांग्रेस पार्टी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.