दुर्ग। शिक्षक दिवस समारोह के लिए हेड मास्टर ने अपनी बाइक देकर सातवीं कक्षा के बच्चों को नारियल लाने भेज दिया. रास्ते में बच्चे हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया है. घटना के बाद बीईओ ने हेड मास्टर को सस्पेंड कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीईओ को पत्र लिखा है.
घटना पाटन क्षेत्र के ग्राम कौही की है. शिक्षक दिवस के मौके पर मिडिल स्कूल के हेड मास्टर ने अपनी बाइक देकर सातवीं कक्षा के दो बच्चों को नारियल लाने भेज दिया, लेकिन गांव से थोड़ी दूर पर बच्चे दुर्घटना का शिकार हो गए. घायल दोनों बच्चों को शासकीय अस्पताल ले जाया गया.
इनमें छात्र वोमेश कुमार साहू की मौत हो गई, वहीं दूसरे छात्र भूपेश तिवारी को गम्भीर चोट आई हैं, जिसका दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हेड मास्टर संतोष महिलांग को बीईओ ने निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीईओ को पत्र लिखा है.
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.