दुर्ग

नीता तिवारी बनी तीज क्वीन, सरयूपारीय महिला ब्राम्हण समाज के उत्सव में जुटी महिलाएं

image_380x226_66d859ee8cf48.jpg

दुर्ग। सरयूपारीय महिला ब्राम्हण समाज ने पद्मनाभपुर स्थित विवेकानंद भवन में उत्साह के साथ तीज मिलन मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की धूम रही। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा साबित की। तीज क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसमें नीता तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मोनिका मिश्रा द्वितीय और प्रभा शर्मा तृतीय स्थान पर रही। लक्की क्वीन श्वेता तिवारी बनी। टाईम हॉउजी में प्रथम सीमा तिवारी,द्वितीय सरिता मिश्रा व तृतीय स्थान अपर्णा तिवारी ने प्राप्त किया। शिव तांडव और सत्यभामा रुखमणी नृत्य नाटिका में महिलाओं की प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। एकल नृत्य, समूह नृत्य व गायन की प्रस्तुतियों ने जमकर तालियां बटोरी।  तीज मिलन कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा की पत्नि मंजू वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल की पत्नि श्वेता बाकलीवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुई।

उन्होने सरयूपारीय महिला ब्राम्हण समाज की सदस्यों को तीज उत्सव की बधाई दी और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में मंच संचालन अपर्णा तिवारी और आभार प्रदर्शन सह सचिव रानी उपाध्याय ने किया। तीज मिलन उत्सव के आयोजन में सरयूपारीय महिला ब्राम्हण समाज की अध्यक्ष संगीता शर्मा, संरक्षक भारती दुबे, अनीता पांडेय, सचिव किरण मिश्रा, उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा,अपर्णा तिवारी, कोषाध्यक्ष तनु मिश्रा, सहसचिव रानी उपाध्याय,सह कोषाध्यक्ष ममता तिवारी, विशेष सलाहकार शकुंतला चौबे,शीला चौबे का विशेष योगदान रहा।

आयोजन में रायपुर से कुसुम शर्मा, विभा तिवारी, प्रीति शुक्ला और भिलाई से आरती दीवान,अर्चना चौबे क अलावा संगठन के पदाधिकारी विशेष रुप से मौजूद रहे।सरयूपारीय महिला ब्राम्हण समाज की संगठन सचिव विजय लक्ष्मी दूबे, मंजूलता मिश्रा, दुलारी,अनिता दीवान, ममता पांडेय, मीडिया प्रभारी मिली शर्मा, सपना शर्मा, सांस्कृतिक सचिव सुषमा तिवारी, राजेश्वरी मिश्रा,संगीता मिश्रा, रंजना शर्मा,प्रशीला शर्मा, श्वेता शुक्ला, धार्मिक कार्यक्रम प्रभारी आशा चौबे, भारती दीवान, प्रभा शर्मा के अलावा अन्य सदस्य कार्यक्रम में उत्साह के साथ शामिल हुए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.