ब्रेकिंग

विधायक ललित ने मकान बनाने 90 को सौंपा अनुमति पत्र

51111072025111724whatsappimage2025-07-11at4.45.25pm.jpeg

-33 को मिला अपना घर, किसी ने पिता तो किसी ने बेटे के हाथों निकाली लाॅटरी
रिसाली।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र के मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत 90 लोगों को मकान बनाने अनुमति पत्र सौंपा। वही 33 लोगों ने विधायक और महापौर शशि सिन्हा की उपस्थिति में लाॅटरी निकाल कर प्रधानमंत्री आवास को अपने नाम किया। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री आवास लेने कई हितग्राहियों ने पिता, पत्नी, बेटे-बेटी के हाथों लाॅटरी पर्ची निकलवाया।
    इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि आवास योजना को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है। प्रत्येक व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता है। हर इंसान को खुद के घर का सपना होता है। प्रदेश की साय सरकार सपना को पूरा करने कटिबद्ध है। देश के प्रधानमंत्री स्वयं को प्रधान सेवक मानते दृढ़ संकल्प लिया है कि नागरिक कच्चे मकान में नहीं बल्कि खुद के मकान में रहेंगे। मोदी जी के संकल्प और आप सभी को घर की सुविधा देने योजना को पूर्णरूप से पारदर्शी रखा गया है। उन्होंने आवास के नाम पर अधिकारी-कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर तत्काल सूचना देने भी कहा। महापौर शशि सिन्हा और नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने भी हितग्राहियों को आवास मिलने पर बधाई दी। लाॅटरी प्रक्रिया में एमआईसी अनिल देशमुख, रंजीता बेुनुआ, रोहित धनकर, पार्षद रमा साहू, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत आयुक्त मोनिका वर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रपाल हरमुख ने किया।

Image after paragraph

249 का लाॅटरी शेष..
उल्लेखनीय है कि प्रदिप्ती नगर में कुल 348 और लक्ष्मीनगर में 36 मकान निर्माणाधीन है। इसमें से क्रमशः 72 और 17 आवास का आवंटन किया जा चुका है। शुक्रवार को प्रदिप्ति नगर के 27 और लक्ष्मीनगर में 6 आवास का आवंटन किया गया।
90 को दिया अनुमति पत्र..
मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और महापौर शशि सिन्हा ने 90 लोगों को योजना के तहत भवन निर्माण अनुमति पत्र का वितरण किया। खास बात यह है कि यह पहला निकाय है जो हितग्राहियों को ग्लासी पेपर में लेमिनेट कर अनुबंध पत्र दिया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.