दुर्ग

एक युद्ध नशे की विरूद्ध ‘‘संकल्प’’  एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम महर्षि दयानंद आर्य समाज स्कूल में आयोजित  

image_380x226_66d8505c733a4.jpg

-कार्यक्रम में उपस्थित छात्र/छात्राओं और शिकक्षगणो को नशे से होने वाले नुकसान एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई
-उप पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग द्वारा नशे न करने तथा नशा करने वालो जागरूक करने हेतु शपथ दिलाया गया
   दुर्ग। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के कारण होने वाले अपराध एवं सामाजिक बुराई को रोकने के लिए बुधवार को महर्षि दयानंद आर्य समाज स्कूल मठपारा दुर्ग में एक युद्ध नशे के विरूद्ध संकल्प जागरूकता अभियान एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में उत्तम धु्रव, अतिरक्त जिला दण्डाधिकारी, अरविंद मिरी, एसडीएम दुर्ग,  चिराग जैन, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक अधीक्षक, यातायात ,  विजय कुमार यादव थाना प्रभारी दुर्ग एवं अध्यक्ष विनीत बंसल, उपाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, सचिव संतोष शर्मा, प्राचार्य श्रीमती करूणा गौतम, प्रधान पाठिका श्रीमत विजयलक्ष्मी, तृप्ति चटर्जी महर्षि आय समाज स्कूल दुर्ग उपस्थित रहें।

चिराग जैन, भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि दुर्ग पुलिस द्वारा एक युद्ध नशे के विरूद्ध संकल्प जागरूकता अभियान के बारे में बताते हुए नशे के कारण होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं नशे के कारण हमे क्या नुकसान होता है इस पर नियंत्रण रखने हेतु और दुर्ग जिले को नशा मुक्त करने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी देते साथ ही वाहन चलाते समय यातायात नियमों को सदैव पालन करने हेतु बताया गया।  हरिवंश मिरी, एसडीएम दुर्ग द्वारा कहा गया कि आज कि युवा वर्ग नशे के गिरफ्त में है इस समाजिक बुराई को दूर करने पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हम सब कि सभागिता जरूरी है तभी हम दुर्ग जिला को नशा मुक्त जिला बना सकते है। 

सतीष ठाकुर,उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा छात्र/ छात्राओं कहा गया कि इस युद्ध में सहयोग करने के साथ-साथ समाजिक बुराई को मुक्त करने के लिए एवं नशे के कारण हो रहे बढते अपराध को रोकने पुलिस के साथ साथ आप अपने परिजन एवं रिश्तेदारो को इस सामाजिक बुराई से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराने अपील की गई और कहा गया कि अपने परिजन को वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करने और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने अवश्य कहे। तभी हम दुर्ग जिला को नशा मुक्त जिला के साथ साथ सडक दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान से बचा सकते है।     कार्यक्रम के अंत में उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकणों को नशा न करने और इसके दुष्प्रभाव को अपने परिवार मित्रों को बताते हुए नशा करने वाले को नशा न करने की समझाईस देने की शपथ दिलाया गया।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.