छत्तीसगढ़

श्रद्धालुओं का अयोध्या भ्रमण: कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं

image_380x226_66bca251d6407.jpg

RO. NO 13259/76

कोरिया/ बैकुंठपुर (खगेन्द्र यादव)। आज जिले के 108 श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने श्रीफल भेंट कर व हरी झंडी दिखाकर सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बस को रवाना की। इस अवसर पर पार्षद अनिल खटिक, अपर कलेक्टर अरुण मरकाम भी मौजूद थे।
-धार्मिक उत्साह से भरे श्रद्धालु...
श्रद्धालु श्री राम लला के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित नजर आए। जय श्रीराम के उदघोष के साथ सुबह करीब 9 बजे दो बस अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम पहुंचेंगे।
बता दें छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना 2024 के तहत जिले का आज यह तीसरा चरण था। आज के यात्रा में बैकुंठपुर व सोनहत विकासखण्ड सेव 55 पुरूष व 53 महिलाएं शामिल हैं। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई है साथ ही तीन अनुरक्षकदृ श्रीमती उषा सिंह,  रविशंकर पांडेय और जगन्नाथ गुप्ता भी इस यात्रा में शामिल हैं।

-सरकार के प्रयासों की सराहना..
बैकुंठपुर विकासखंड के मंडलपारा निवासी 73 वर्षीय रविशंकर दुबे ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि विष्णु सरकार ने हमारे सपने को साकार किया है। वहीं पटना निवासी श्रीमती बिमला सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या जाने का जो सुख है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
-श्रद्धालुओं की भावनाएं
सोनहत विकासखंड के ग्राम कैलाशपुर निवासी 64 वर्षीय  अहिबरन ने कहा कहा कि वे कभी नहीं सोचे थे कि वे भी अयोध्या तीर्थ कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की रामलला दर्शन योजना लागू करने के लिए धन्यवाद दिए।
बस को हरी झंडी दिखाने के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के परिजन और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने श्रद्धालुओं को सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.