प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंदः केशव बंटी हरमुख 

प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंदः केशव बंटी हरमुख 

-छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध एवं आए दिन वारदात को बेखौफ दे रहे हैं अंजाम 

अंडा/ दुर्ग। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता एवं उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल के केशव बंटी हरमुख ने कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह निरंकुश शासन हो चुकी है। पूरे छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन एक नए वरदात को बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के जहन से शासन प्रशासन का खौफ बिल्कुल भी नहीं है। वर्तमान में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और छत्तीसगढ़ की आम जनता मंहगाई की मार से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतीत हो रहा कि महतारी वंदन जैसे योजना का पैसा सरकार महंगाई बढ़ाकर आम जनता से वसूल कर रही है। यदि यही हाल रहा तो छत्तीसगढ़ की जनता सड़क पर निकल सरकार को उखाड़ फेंकेगी। हम वर्तमान भाजपा सरकार से मांग करते हैं तत्काल अपराधियों पर लगाम लगाई जाए एवं बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाई जाए।