एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण 

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण 
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

अंजोरा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गुरुवार को संभाग आयुक्त सत्य प्रकाश राठौर व कलेक्टर ने ग्राम पंचायत अंजोरा (ख ) जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत कामधेनु विश्वविद्यालय में मैं एक पेड़ मां के नाम अभियान का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। संभाग आयुक्त ने सभी को मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील इस मौके पर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आबादी के अनुसार हर व्यक्ति ‘वृक्षारोपण महाभियान’ का हिस्सा बने और एक पौधा अवश्य लगाये। ग्राम पंचायत अंजोरा अंतर्गत कामधेनु विश्वविद्यालय में लगभग 3 हजार पौधे भी लगाए जायेंगे। इनमें पर्यावरण के लिए उपयोगी हर प्रकार के पौधे पीपल, पाकड़, नीम, देशी आम, जामुन, अमरूद, शीशम, आदि शामिल रहेगा।

अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगेंगे - कलेक्टर ऋचा प्रकाश ..

 कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि अलग-अलग वैरायटी के पौधे पूरे परिसर में लगाए जाएंगे। साथ-साथ वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरण की चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे। इस विश्वास के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम कामधेनु विश्वविद्यालय में किया गया है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से  सत्यप्रकाश राठौर, संभाग आयुक्त दुर्ग, सुश्री ऋचा चौधरी कलेक्टर जिला दुर्ग,  ए.के. एक्का, अपर कलेक्टर दुर्ग, अश्विनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, ग्राम के सरपंच संगीता साहू,
 एम भार्गव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग,  हरवंश मिरी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्ग, जनपद पंचायत दुर्ग प्रोग्राम अधिकारी गौरव मिश्रा, वर्षा साहू, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।