डिलीवरी के बाद क्यों जरूरी होता है मालिश करवाना

डिलीवरी के बाद क्यों जरूरी होता है मालिश करवाना

दक्षिणापथ, रिसाली। घरों से निकलने वाले गंदा पानी को व्यवस्थित तरीके से निकासी करने रिसाली निगम लाखों का कार्य स्वीकृत की है। इसी क्रम में सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेन्द्र साहू ने रूआबांधा उत्तर वार्ड में भूमिपूजन किया। यहां पर 6 लाख 94 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।पीसीसी के महासचिव ने इस अवसर पर कहां कि स्थानीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू क्षेत्र की विकास के लिए तत्पर है। इसी का परिणाम है कि रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में उनके नीधि से लाखों के विकास कार्य स्वीकृत है। यह भूमिपूजन विकास कार्य का एक हिस्सा है। भूमिपूजन के पहले जितेेन्द्र साहू रूआबांधा उत्तर स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद उन्होंन पूर्व पार्षद राजेन्द्र रजक, रिसाली निगम के उप अभियंता हिमांशु कावड़े, पारसनाथ भूआर्थ, रमेश शिववंशी, विष्णु शर्मा, पे्रमचंद साहू, अश्वनी साहू, वेदराम यादव आदि की उपस्थित में भूमिपूजन किया।   गोबर खरीदी केन्द्र पहुंचे पीसीसी महासचिव भूमिपूजन के बाद वार्ड 2 रूआबांधा उत्तर के नागरिकों से चर्चा की। समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत रिसाली निगम द्वारा गो सेवकों से खरीदे जा रहे गोबर की विस्तृत जानकारी ली। गोबर खरीदी केन्द्र एस एल आर एम सेंटर पहुंचकर व्यवस्था का अवलोकन किया।