विकास कार्यों में विलंब व अतिक्रमण से नाराज पूर्व सभापति डोमार सिंह वर्मा 15 से बैठेंगे आमरण अनशन पर

विकास कार्यों में विलंब व अतिक्रमण से नाराज पूर्व सभापति डोमार सिंह वर्मा 15 से बैठेंगे आमरण अनशन पर
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

-सरकार ने 36 में 24 वादे पूरे किए
-आरटीओ में उडऩदस्ता के अतिरिक्त कार्यालय संचालन मामले में की गई है कार्यवाही-अकबर
दक्षिणापथ, दुर्ग।
जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर मंगलवार को दुर्ग पहुंचे। उन्होने यहां जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मीडिया से चर्चा की। चर्चा में जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इन दो वर्षो के कार्यकाल में प्रदेश में बहुमुखी विकास हुआ हैं। इन विकास कार्यो का हर वर्ग को लाभ मिला हैं। प्रदेश के किसानों से निर्धारित लक्ष्य अनुसार धान खरीदी की जा रही हंै। धान खरीदी प्रक्रिया में किसान के हर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया हंै। वहीं प्रदेश में विकास कार्यो की गंगा बह रही है। जिससे राज्य का बेहत्तर विकास नजर आ रहा है। इसके अलावा उन्होने बोधघाट परियोजना, गांव के विकास, सर्वभौम पीडीएस, स्वास्थ्य, कोविड प्रबंधन, महिलाओं के उत्थान, बुजुर्गो व दिव्यांगजनों, विद्यार्थियों, अनुसूचित जाति,जनजाति व वनआश्रितों, युवाओं, पर्यटन एवं संस्कृति विकास,उद्योग व्यापार एवं खनिज, पत्रकार, बिजली, प्रशासन, पिछड़े क्षेत्रों का विकास, श्रमिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी गई। एक सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य कीअर्थव्यवस्था विस्फोटक स्थिति नहीं हैं। हमे सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार चलाने के लिए किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं है। श्री अकबर ने आरटीओ में उडऩदस्ता का अलग से कार्यालय संचालित होने से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि यह मामला मेरे सज्ञान में आया था। मामले में कार्यवाही की गई हंै। सड़क चौड़ीकरण के चलते ग्राम अंजोरा क्षेत्र में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई के सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि पेड़ों की सुरक्षा जरुरी है, लेकिन सुरक्षा के साथ विकास भी जरुरी है। उन्होंने राज्य में शराबबंदी व बेरोजगारी भत्ता के सवाल पर कहा कि हमने 36 वायदे किए थे जिसमें 22 पूरा हो गया हैं। आगे भी हम सभी वादा पूरा करेंगें। मीडिया से चर्चा के दौरान श्री अकबर के साथ भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, तुलसी साहू, राजेन्द्र साहू, आरएन वर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।