शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन दुर्ग, बेमेतरा, बालोद की संयुक्तजिला इकाई का चुनाव संपन्न

शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन दुर्ग, बेमेतरा, बालोद की संयुक्तजिला इकाई का चुनाव संपन्न
दक्षिणापथ, अंडा(गुलाब देशमुख)। बालोद जिले के ग्राम ईरागुड़ा में सामाजिक कार्यक्रम में आज पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह पहुंच रहे हैं। उसके पूर्व भाजपा के उतई व अंजोरा मंडल के कार्यकर्ता उत्साह से और जोशीले अंदाज में कुथरेल के बस स्टैंड से अटल चौक अंडा तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में अगुवानी की। प्रोटोकॉल तोड़कर धान खरीदी केंद्र का जायजा आज बालोद जिले का कार्यक्रम तय है। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत रमन सिंह ने अपना प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अटल चौक अंडा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तुरंत बाद धान खरीदी केंद्र अंडा का अवलोकन किया। धान के रखरखाव पर चिंता व्यक्त की और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि सरकार को 4000 करोड़ का नुकसान हो चुका है इतने में अनेक गोदाम की व्यवस्था की जा सकती थी। अंत में सबको नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना से बचने की सलाह दी। ये रहे उपस्थित इस दौरान पूर्व मंत्री रमशिला साहू, दयाराम साहू पूर्व विधायक, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री व जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू सहित महामंत्री ललित चंद्राकर, दिनेश देशमुख पूर्व मंडल अध्यक्ष, टीकाराम साहू, अजय तिवारी,चुम्मन चंद्राकर, अजित चंद्राकर, जिला किसान मोर्चा महामंत्री, घनश्याम दिल्लीवार अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी, फत्ते लाल वर्मा, सुरेश देशमुख सांसद प्रतिनिधि,पुकेश चंद्राकर, अंडा सोसायटी अध्यक्ष योगेंद्र दिल्लीवार, दिनेश देशमुख पूर्व सरपंच, हेमंत जोशी जिला कार्यकारिणी, लुकेश देवांगन, अजय चौहान, राजेश चंद्राकर, अमित चंद्राकर उप सरपंच,ऋतुराज पिपरिया, एकांत सन्नी देशमुख,यशवंत बंजारे, सागर चंद्राकर, रामकुमार ढीमर, पूनम सपहा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।